पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितने हुई मौत, कितने हुए ठीक,कितने मिले नहीं मरीज,देखें आंकड़े,कोरोना का संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है। प्रदेश में शनिवार को फिर एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्य हो गई। यह मौत ऋषिकेश एम्स में दर्ज की गई। इस साल कोरोना से यह 308वीं मौत है। वहीं, प्रदेश में कुल 255 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2486 व्यक्तियों की जांच की गई। इसमें 9.30 प्रतिशत की दर से सभी 13 जिलों में 255 लोग संक्रमित पाए गए। सर्वाधिक 107 व्यक्ति दून में संक्रमित मिले और इसके बाद 50 व्यक्ति नैनीताल में संक्रमित पाए गए।वहीं, रुद्रप्रयाग में 27, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में 15-15, हरिद्वार में 11, अल्मोड़ा व बागेश्वर में छह-छह, उत्तरकाशी व चमोली में पांच-पांच, पिथौरागढ़ में चार, टिहरी व चम्पावत में दो-दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए।राहत की बात यह जरूर रही कि 234 व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो गए। हालांकि, प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1227 है और रिकवरी रेट 94.92 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितने हुई मौत, कितने हुए ठीक,कितने मिले नहीं मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,