तनवीर अली हरिद्वार:—पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम से सर्राफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान समेत पांच बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पूर्व बैंक कर्मी प्रदीप चौहान एमएससी पास है और यूपी के बिजनौर जिले का निवासी है।प्रदीप ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से 26 जुलाई की शाम को सर्राफा कारोबारी पर गोली भी चलाई थी। गनीमत रही कि गोली सर्राफा कारोबारी के लैपटाप में धंस गई और उसकी जान बच गई।
ज्वालापुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदीप चौहान को एक मामले में फैसले के लिए रुपयों की आवश्यकता थी इसलिए उसने हरिद्वार के मोरा तारा ज्वैलर्स के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की योजना बनाई। योजना को सफल बनाने के लिए उसने अपने चार साथियों का सहारा लिया और 26 जुलाई को सर्राफा कारोबारी पर गोली चलाने के बाद उसे फोन पर 50 लाख रुपए देने धमकी दी। कारोबारी की शिकायत पर चार पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। बीती रात पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान और उसके साथियों को रानीपुर झाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशो के पास एक पिस्टल, दो देशी तमंचे और घटना में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद की है।
सर्राफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा…..रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी समेत पांच बदमाशो को किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…