प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। गुरुवार को भी प्रदेश में कोरोना के 310 नए मामले मिले। जबकि 334 मरीज स्वस्थ हुए हैं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है।वहीं, कोरोना संक्रमण दर 11.17 प्रतिशत रही है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1748 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 974, नैनीताल में 249 और हरिद्वार में 174 सक्रिय मामले हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 2776 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 2466 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 130 लोग संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा रुद्रप्रयाग में 45, हरिद्वार में 25, चंपावत व अल्मोड़ा में 14-14, पौड़ी में 12, टिहरी में नौ, बागेश्वर में आठ, पिथौरागढ़ में पांच, चमोली में चार, उत्तरकाशी व ऊधमसिंह नगर एक-एक व्यक्ति कोराना संक्रमित मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 2998 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 99092 मामले आए हैं। इनमें से 93528 (94.39 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना ( Uttarakhand Coronavirus News) से इस साल 298 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…