प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। चार दिन से प्रदेश में 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 331 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 237 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1800 से ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश में फिलहाल 1835 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 1748 सक्रिय मरीज थे।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 2221 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 136, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 53, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में दो, चमोली में सात, चंपावत में एक, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में 34, टिहरी में व उत्तरकाशी में 11-11 और ऊधमसिंह नगर में 38 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.31 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.97 प्रतिशत दर्ज की गई।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…