प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आकड़ें,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो रही है। राज्य में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। आज सोमवार को कोरोना के 275 नए मरीज मिले हैं, जबकि 234 संक्रमित स्वस्थ्य भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण दर 16.50 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, एक संक्रमित व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1667 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। जिनमें 1392 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज सोमवार को देहरादून जनपद में 108 लोग संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा नैनीताल जनपद में 61, हरिद्वार में 60, अल्मोड़ा और चंपावत में 11, टिहरी गढ़वाल में नौ, ऊधम सिंह नगर में सात, बागेश्वर में तीन, उत्तरकाशी,पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पिथौरागढ़ में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।आज विभिन्न जिलों से 3057 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। आज एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। अब तक कोरोना संक्रमित 291 की मौत भी हुई है। इस साल प्रदेश में कोरोना के 98127 मामले आए हैं, जिनमें 92675 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।आपको बता दें, इस साल उत्तराखंड में कोरोना के 98 हजार 975 मामले सामने आए हैं। इनमें से 92 हजार 675 (94.44 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 291 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आकड़ें,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,