प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 346 नए संक्रमित मिले हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना की संक्रमण दर भी बढ़कर 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। देहरादून में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 346 नए मामलों में सर्वाधिक 188 देहरादून के हैं। इसके अलावा, हरिद्वार के 53, नैनीताल के 40, उत्तरकाशी के 21, अल्मोड़ा के आठ, पौड़ी और टिहरी में सात-सात, ऊधमसिंह नगर में छह, बागेश्वर और चमोली में पांच-पांच, रुद्रप्रयाग के तीन, चंपावत के दो और पिथौरागढ़ का एक मामला शामिल है। जबकि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एम्स ऋषिकेश, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एसटीजीएच हल्द्वानी का एक-एक मरीज शामिल है। वहीं मंगलवार को प्रदेश में 35,178 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली।प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर भी तेजी से बढ़ती जा रही है। दो जुलाई को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 3.21 प्रतिशत थी जो कि 15 जुलाई को बढ़कर 6.95 पहुंच गई थी। मंगलवार को संक्रमण की दर 11.91 प्रतिशत दर्ज की गई।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…