प्रदेश में आज कोरोना वायरस कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार के हेल्थ बुलेटिन में राज्य में 224 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए और संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत है।वही राजधानी में संक्रमण का सर्वाधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां कोरोना के 173 नए मामले पाए गए। इसके साथ जिले में एक्टिव केस की संख्या 1022 हो गई है। इसके बाद नैनीताल में 6, हरिद्वार में 8, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा व पौड़ी में 4, रुद्रप्रयाग और चमोली में 1-1, टिहरी में 3, चंपावत में तीन और उत्तरकाशी में 18 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में रविवार को कोई संक्रमित नहीं मिला है।कोरोना में निरंतर हो रही बढ़ोतरी के चलते प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1645 हो गई है और रिकवरी रेट घटकर 94.47 प्रतिशत पर आ गया है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…