हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने दो युवकों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।आपको बता दे को राजपाल पुत्र ज्ञानंद, निवासी रोशनाबाद की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार रात पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर सिडकुल स्थित महिंद्रा चौक पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो वह घबरा गए। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि ऋषभ कटारिया पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी मोहल्ला दौड़बसी रोशनाबाद और नाजिम पुत्र मुन्ने, निवासी खुदागंज शाहजहांपुर हाल निवासी रोशनाबाद के पास से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दोनों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।
सिडकुल थाना पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार…..चोरी किए गए मोबाइल को बरामद कर कोर्ट में किया पैश…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…