प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में शनिवार को कोविड के 118 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। नए और एक्टिव मरीजों के मामले में देहरादून जिला टॉप पर चल रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के कोविड बुलेटिन के मुताबकि नए मरीजों में सर्वाधिक 79 मामले देहरादून जिले से सामने आए हैं।जबकि हरिद्वार से 15 और नैनीताल में 13 मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। दून में नए मरीज सामने आने के साथ ही सैम्पलिंग भी बढ़ गई है। शनिवार को देहरादून से 547 नए सैम्पल जांच के लिए लैब भेजे गए, जबकि हरिद्वार 178, यूएसनगर 148 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। नए मरीजों की संख्या में भी प्रदेश में अब 577 पहुंच गई है।इसमें भी सर्वाधिक 412 मरीज देहरादून जिले में हैं। इधर, बीते 24 घंटे में 15473 लोगों ने एहतियातन तीसरी डोज ली है, जबकि 3571 ने पहली और दूसरी डोज ली है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…