हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र में पति ने घर में सो रही पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और खुद थाने पहुंच गया। पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था तथा अक्सर दोनों के बीच अनबन रहती थी। जिसके चलते रात्रि में सो रही पत्नी को चुन्नी से गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी बबलू की शादी कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सुशीला के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।शनिवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस पर सो रही पत्नी को पति ने चुन्नी से गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और सुबह होने पर वह खुद खानपुर थाने पहुंच गया। पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया तथा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।बताया गया कि मृतका की बबलू के साथ दूसरी शादी थी। उनके 10 व 12 वर्ष के दो बच्चे हैं। सूचना मिलने पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई सुशील ने घटना को लेकर बबलू के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
घर मे सो रही पत्नी की हत्या करके पति ने थाने पहुंचकर खुद बताया पुलिस को….पत्नी के चरित्र पर संदेह करने पर अक्सर दोनों के बीच रहती थी अनबन….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,