हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने खनन कारोबारियों से हुई लूट का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई 78 हजार की नकदी, मोबाइल और पर्स बरामद कर लिया है. लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।आपको बता दे बीते गुरुवार की रात को लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित झिवारेड़ी इस्माइलपुर तिराहे पर लंढौरा निवासी दो खनन कारोबारियों से तमंचे के बल पर पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए।सीसीटीवी और बदमाशों का सुराग हाथ लग गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस्माइलपुर गांव के पास टीन शेड के पास से 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों में महफूज और फरमान नाम के बदमाश के पास से दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं. महफूज कलियर थाना क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव का निवासी है।तथा उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सहित कई मुकदमे दर्ज है। जबकि फरमान, सावेज अनज और सागर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निवासी है। इनके पास से लूटी गई 78 हजार की नकदी, मोबाइल और पर्स बरामद किया गया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
लक्सर कोतवाली पुलिस ने खनन कारोबारियों से हुई लूट का खुलासा कर…वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…