प्रदेश में आज कोरोना वायरस की कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

प्रदेश में आज कोरोना वायरस की कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले मिले हैं, जबकि 31 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।राज्‍य में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी है। कुछ समय में न केवल कोरोना के नए मामले मिलने की दर बढ़ी है, बल्कि संक्रमण दर भी बढ़ गई है। प्रदेश में आज कोरोना के 67 नए मामले मिले हैं, जबकि 31 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना से आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 4.26 प्रतिशत रही।उत्‍तराखंड में कोरोना के 361 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 238, हरिद्वार में 28 और नैनीताल में 48 सक्रिय मामले हैं। ऊधम सिंह नगर में 15 और चमोली में 11 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। वहीं चंपावत जनपद में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी और सरकारी लैब से 1573 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1506 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज शनिवार को देहरादून जनपद में सबसे अधिक 43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।राज्‍य के तीन जिलों ( बागेश्‍वर, चंपावत और टिहरी गढ़वाल) में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। वहीं, हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, ऊधमसिंह नगर में तीन, अल्‍मोड़ा, पिथौरागढ़ और उत्‍तरकाशी में दो-दो मामले मिले हैं। चमोली, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में कोरोना संक्रमण के एक एक मामले मिल हैं।उत्‍तराखंड में विभिन्न जिलों से 1413 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 94 हजार 050 मामले सामने आए हैं। इनमें से 90 हजार 074 (95.77 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस वर्ष कोरोना संक्रमण से 278 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

प्रदेश में आज कोरोना वायरस की कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

You may have missed