हरिद्वार:-शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर से जुड़े व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के निकट बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है शहर में आठ से दस घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिसके चलते व्यापारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि जब से गर्मी का मौसम शुरू हुआ है तभी से बिना किसी पूर्व सूचना के आठ से दस घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। अघोषित बिजली कटौती का समय कोई निश्चित नहीं है। विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए जब फोन किया जाता है तब जवाब मिलता है की लाइट ऊपर से बंद है, कोई भी अधिकारी एक भी संतोषजनक जवाब देने में सक्षम नहीं है। बताया कि कोरोना के संकट काल के बाद व्यापारी वर्ग पहले ही पूरी तरह से टूट चुका है। लेकिन अब बिजली कटौती व्यापारी को बहुत पीछे धकेल रही है। व्यापार मंडल संरक्षक रवि धींगरा एवं प्रवीण कुमार ने विचार रखे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…