हरिद्वार में होने वाली यात्रा से पहले पुलिस विभाग अलर्ट मूड पर है हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ मेले के लिए गांजा लेकर आई यूपी की दो सगी बहनों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी यूपी के मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही रुडकी आए थे, जहां से उन्होंने कांवड़ में गांजा सप्लाई की योजना बनाई थी।लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इनको धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं तीनों ने कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। हरकी पैडी चौकी प्रभारी मुकेश थलेडी ने बताया कि कांवड के मद्दनेजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में कांगडा घाट पर तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां रिकार्ड की गई जिसके बाद तीनों की पुलिस ने तलाशी ली।इस दौरान उनके पास से गांजा बरामद हुआ। हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में महिलाओं ने अपनी शिनाख्त उर्मिला और सुनीता के तौर पर बताई है। जबक युवक की शिनाख्त धर्मवीर निवासी मैनपुरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जिनको जल्द पकड़ने की बात कही जा रही है।
कांवड़ मेले के लिए गांजा लेकर आई दो सगी बहनों सहित तीन लोगों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार….आला अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…