एचआरडीए के अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए आन्नेकी हेतमपुर में दो अवैध कॉलोनियों को कर दिया सील

हरिद्वार:–एचआरडीए के अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए शुक्रवार को आन्नेकी हेतमपुर में दो अवैध कॉलोनियों को सीज कर दिया है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध निर्माणांे/कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में रामवीर सिंह द्वारा की गयी अवैध प्लॉटिंग एवं श्री इन्द्रजीत अरोडा द्वारा ,आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित अवैध कॉलोनी को अधिशासी अभियंता श्री माधवानंद जोशी, सहायक अभियंता श्री पंकज पाठक, अवर अभियंता श्री त्रिपन सिंह पंवार, अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूडी व् स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।वही एचआरडीए के अधिशासी अभियंता माधवानंद जोशी ने बताया कि आन्नेकी हेतमपुर में राजवीर सिंह की ओर से की जा रही अवैध प्लॉटिंग और इंद्रजीत अरोड़ा की ओर से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को सीज कर दिया गया है। दोनों ही व्यक्तियों द्वारा एचआरडीए से नक्शा पास कराए बिना अवैध प्लॉटिंग और अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस दौरान एचआरडीए के सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पवार, अवर अभियंता आकाश जगूड़ी आदि मौजूद रहे।

You may have missed