प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने का क्रम जारी है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले मिले हैं, जबकि 36 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।उत्तराखंड में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कुछ समय में न केवल कोरोना के नए मामले मिलने की दर बढ़ी है, बल्कि संक्रमण दर भी बढ़ी है। प्रदेश में आज कोरोना के 50 नए मामले मिले हैं। जबकि 36 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 3.62 प्रतिशत रही।राज्य में फिलहाल कोरोना के 328 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 204, हरिद्वार में 40 और नैनीताल में 43 सक्रिय मामले हैं। चार जिलों (अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग) में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी और सरकारी लैब से 1380 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 1330 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज शुक्रवार को देहरादून में सबसे अधिक 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।राज्य के पांच जिलों (अल्मोड़, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल) में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। वहीं, नैनीताल में सात, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर में दो दो मामले मिले। बागेश्वर और उत्तरकाशी जनपद में एक एक मामले मिले हैं।उत्तराखंड में विभिन्न जिलों से 1678 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 93 हजार 884 मामले सामने आए हैं। इनमें से 89 हजार 946 (95.81 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस वर्ष 278 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…