हरिद्वार:–जीआरपी हरिद्वार ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। लूट के आरोपी कि पुलिस 6 सालों से तलाश कर रही थी। थाना जीआरपी हरिद्वार को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब थाना जीआरपी द्वारा पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे सांसी गैंग के 15000 रुपए के इनामी अपराधी को जीआरपी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद धर दबोचा लिया। जिसके बाद एसएससी जीआरपी और डीआईजी जीआरपी द्वारा पुलिस टीम को इनाम घोषित किया गया है।
जीआरपी हरिद्वार द्वारा पकड़े गए इनामी अपराधी राजा सांसी उर्फ राजवीर को पकड़े जाने के बाद मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एएसपी जीआरपी अरुणा भारती द्वारा बताया गया कि सन 2016 में ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट हुई थी। जिसमें जीआरपी पुलिस द्वारा पकड़े गए अपराधी के साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अभियुक्त 6 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी फरारी के कारण उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपराधी पर ₹15000 का इनाम घोषित किया गया था। जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत कर शातिर अपराधी राजा सांसी को मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार बस अड्डे से 6 जुलाई 2022 को धर दबोचा गया।जीआरपी थाने में जानकारी देते हुए एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि आरोपी ने साल 2016 में ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें गैंग के चार सदस्य पकड़े गए थे और पांचवा सदस्य फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने आरोपी राजा को हरिद्वार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सांसी गैंग का सदस्य है। यह गैंग देशभर में रेलवे स्टेशनों और ट्रेन में लूट और चोरी और लूट जैसे अपराध करती है।
थाना जीआरपी के हाथ लगी कामयाबी…6 साल से फरार सांसी गैंग के 15000 के इनामी अपराधी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार….. एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…