हरिद्वार, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने तेलंगाना के एनटीपीसी रामागुंडम में 100 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट को सफलतापूर्वक कमीशन (चालू) कर दिया है। यह भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट (प्लांट) है। यह संयंत्र प्राकृतिक जलाशय में स्थापित होने के कारण मूल्यवान भू संसाधन की बचत करता है, साथ ही कम वाष्पीकरण होने से जल संरक्षण भी करता है।
बीएचईएल ने तेलंगाना के एनटीपीसी रामागुंडम में 100 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट को सफलतापूर्वक चालू किया है। यह भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पीवी प्लांट है। यह संयंत्र प्राकृतिक जलाशय में स्थापित होने के कारण मूल्यवान भू-संसाधन की बचत करता है और कम वाष्पीकरण होने से जल संरक्षण भी करता है।सौर पीवी मॉड्यूल इलेक्ट्रिकल्स और फ्लोटर्स की ले-आउट और व्यवस्था वाला यह संयंत्र स्वच्छ विद्युत उत्पादन करते हुए जलीय पारिस्थिति तंत्र के संरक्षण को भी सुनिश्चित करेगा। इस सौर संयंत्र के सभी प्रमुख घटक दृव्य जैसे सौर पीवी मॉड्यूल, फ्लोटर्स बायो, डिग्रेडेबल प्राकृतिक एस्टर तेल से भरा इन्वर्टर, ड्यूटी, ट्रांसफार्मर, केबल इत्यादि स्वदेशी हैं। ये भारत सरकार के मिशन मेक इन इंडिया अभियान में योगदान हैं। वहीं बीएचईएल ने 10 महीनों में 3 फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं को चालू करने की विशेष उपलब्धि प्राप्त की है।सौर पीवी मॉड्यूल, इलेक्ट्रिकल्स और फ्लोटर्स की एक अभिनव इंजीनियरिंग लेआउट और व्यवस्था वाला यह संयंत्र स्वच्छ विद्युत उत्पादन करते हुए जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण को भी सुनिश्चित करेगा। इस सौर संयंत्र के सभी प्रमुख घटक – जैसे सौर पीवी मॉड्यूल, फ्लोटर्स, बायो-डिग्रेडेबल प्राकृतिक एस्टर तेल से भरा इन्वर्टर-ड्यूटी ट्रांसफार्मर, स्विचगियर, स्काडा, केबल इत्यादि स्वदेशी हैं। ये भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान में योगदान हैं।
इस संयंत्र को कमीशन (चालू) करके, बीएचईएल ने पिछले 10 महीनों में 3 फ्लोटिंग सौर परियोजनाओं को कमीशन (चालू) करने की विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। ये तीनों परियोजनाएं है- 25 मेगावाट एनटीपीसी सिम्हाद्री, 22 मेगावाट एनटीपीसी कायमकुलम और 100 मेगावाट एनटीपीसी रामागुंडम । ये तीनों संयंत्र अपनी इंजीनियरिंग और निष्पादन वैशिष्ट्य के आधार पर अद्वितीय है ।
भेल हरिद्वार ने तेलंगाना के एनटीपीसी रामागुंडम में 100 मेगावाट क्षमता वाला भारत का सबसे फ्लोटिंग सोलर पी0वी0 प्लांट को सफलतापूर्वक किया चालू….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…