प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले मिले हैं। जबकि 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 3.62 प्रतिशत रही है।प्रदेश में अभी कोरोना के 328 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 204, नैनीताल में 43 व हरिद्वार में 40 सक्रिय मामले हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1380 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1330 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आइ है। देहरादून में सबसे अधिक 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार व चमोली में दो-दो और बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व टिहरी गढ़वाल में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1330 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 93884 मामले आए हैं। इनमें से 89946 (95.81 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 278 मरीजों की मौत भी हुई है।प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने,संक्रमण से कितनी हुई मौत,कितने हुए ठीक, कितने मिले नए मरीज,देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…