हरिद्वार’–प्रेस क्लब सिडकुल बहादराबाद के वार्षिक चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष विनय चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया ।चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी अनिल सिरस्वाल ने बताया अध्यक्ष पद पर विनय चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शास्त्री उपाध्यक्ष संजय पुंडीर महामंत्री राव तनवीर अली , मंत्री अमन, संजय कुमार, कोषाध्यक्ष विकास सैनी, कार्यकारिणी सदस्य करण सिंह चौहान, इंतजार अली , मनोज यादव राव शबूर अहमद, सरफराज को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी अनिल शीर्षवाल ने कहा कि सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन संविधान के अनुसार चलेगा नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर चलेगी। संगठन में किसी भी व्यक्ति की मनमानी नहीं चलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय चौहान ने कहा सभी को साथ लेकर चलेंगे और क्लब के हित में कार्य करेंगे। इस दौरान करण सिंह चौहान ,दिनेश चौहान, मनोज यादव, राव शबुर अली राव तनवीर अली, राजीव शास्त्री, संजय पुंडीर, विकास सैनी, इंतजार अली, अमन, सरफराज, संजय कुमार,आवेश चौहान, हिमांशु चौहान आदि पत्रकार उपस्थित थे।
प्रेस क्लब सिडकुल बहादराबाद के वार्षिक चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष विनय चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और तनवीर अली को फिर से महामंत्री चुना गया…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…