रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में शराब पीने और पिलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर ज्वालापुर पुलिस ने कि कार्यवाही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 24 लोगों का पुलिस एक्ट में किया चालान….

रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में शराब पीने और पिलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 24 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/हुड़दंग मचाने के आरोप में 24 गिरफ्तार,होटल संचालक के विरुद्ध मुकदमा विगत कुछ दिनों से ज्वालापुर क्षेत्र के होटल में शराब पीने पिलाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी इसी क्रम में *श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार* द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में इस प्रकार के व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया इसके परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को क्षेत्र में इस प्रकार के होटलों जिनमें शराब पीने व पिलाने का कार्य किया जा रहा था उनके विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है इस क्रम में आज दिनांक 4/7/ 2022 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा टीम बनाकर स्वयं चेकिंग करते हुए होटल मालिकों व पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई कार्यवाही में 24व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई वही चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक द्वारा जब होटल *बंटी चिकेन सेंटर* के ऊपरी माले पर जाकर चेक किया तो वहां बार की शक्ल में लोग शराब पी रहे थे।3 दिन पूर्व इस होटल को प्रभारी निरीक्षक द्वारा शराब न पिलाने की हिदायत भी दी थी पुनरावृत्ति पाए जाने पर होटल संचालक *सावेज पुत्र साजिद अली निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर* को मौके से ही गिरफ्तार कर धारा 60/ 68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सोमवार रात ज्वालापुर पुलिस ने टीम बनाकर रानीपुर झाल और आसपास के इलाकों में अभियान चलाया। इसमें 24 लोग शराब पीते हुए मिले। सावेज पुत्र साजिद अली निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर को शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक श्री आरके सकलानी ने बताया कि कार्रवाई जारी रहेगी।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त,सावेज पुत्र साजिद अली निवासी सुभाषनगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री आरके सकलानी,2-चौकी प्रभारी रेल उप निरीक्षक प्रवीन रावत
3-चौकी प्रभारी बाजार उप निरी सुनील रमोला
उप निरीक्षक महिपाल सिंह
5- उप निरीक्षक इंद्रजीत राणा
6- कांस्टेबल हसलवीर
7-कांस्टेबल भरत
8-कांस्टेबल सतवीर
9-कांस्टेबल राजेश बिष्ट
10-कांस्टेबल अमित गौड
कॉस्टेबल रोहित
कॉन्स्टेबल वीरेंद्र चौहान
कॉन्स्टेबल नीतुल यादवकॉस्टेबल मुकेश जोशी15 कॉस्टेबल दीपक नेगी 16 कॉन्स्टेबल आलोक नेगी

You may have missed