मिठाई व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले फरार दूसरे आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आपको बता दे अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र राजवीर निवासी श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार जिसके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त दीपक चौहान को गलत आईडी पर मोबाइल सिम बेचा गया था। तथा मिलीभगत कर 20,00000 की फिरौती मांगने में षड्यंत्र किया गया था जो दिनांक 3 /7/22 से लगातार फरार चल रहा था। फरार अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया जिस के क्रम पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक प्रवीण रावत के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा टीम गठन कर कांगड़ी श्यामपुर रवाना किया गया। अभियुक्त के निवास स्थान पर दबिश दी गई अभियुक्त को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया पूछताछ पर बताया की मेरी दीपक चौहान से दोस्ती थी उसने मुझे बताया कि मुझे एक व्यक्ति से 20,00000 रुपए की फिरौती मांगने है जिस पर मुझे एक सिम की आवश्यकता है।तथा बताया कि मुझे जो सिम चाहिए मुझे मेरी आईडी पर नहीं चाहिए किसी अन्य व्यक्ति की आईडी पर उपलब्ध करा दें फिर मेरे द्वारा एक अन्य व्यक्ति की आईडी लगाकर उसको सिम उपलब्ध कराया गया था।
नाम पता अभियुक्त
मोहित कश्यप पुत्र राजवीर कश्यप निवासी कांगड़ी श्यामपुर जनपद हरिद्वार 23वर्ष
पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी,उप निरीक्षक प्रवीण रावत,कांस्टेबल राजेश शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…