प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,प्रदेश में 54 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि 27 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 323 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1628 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों में 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक 30 लोग संक्रमित मिले हैं।नैनीताल व उत्तरकाशी में सात-सात, हरिद्वार में छह, चमोली में दो, ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मामले सामने आए। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 27 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं।12 जिलों में 323 संक्रमितों को इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आईसोलेशन में हैं। रुद्रप्रयाग जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 3.21 प्रतिशत और रिकवरी दर 95.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…