जनपद हरिद्वार में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में लगातार चलाये जा रहे नशे के विरूध्द अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी मंगलौर जनपद हरिद्वार के निकट पर्येवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर की नेतृत्व में समय-समय पर थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे अभियान के परिणाम स्वरूप दिनांक 02.07.2022 को देर रात्रि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दौराने चैकिंग दौडबसी तिराहा भगवानपुर पर वाहन मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रजि0 न0- UP11BF-6998 को रोककर चैक किया जिसने अपना नाम वेदप्रकाश पुत्र गोवर्धन सिह निवासी ग्राम बुढेडा थाना सरसावा जिला सहारनपुर (उ0प्र0) बताया उक्त व्यक्ति से वाहन सम्बन्धी कागजात तलब किये गये तो दिखाने से कासिर रहा तथा सख्ती से पूछताछ करने पर वेदप्रकाश उपरोक्त द्वारा अपने पास स्मैक होना बताया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी महोदय क्षेत्राधिकारी मंगलौर श्री पंकज गैरोला के उपस्थिति में अभि0 वेदप्रकाश के कब्जे से 47.00 ग्राम अवैध स्मैक व एक डिजिटल तराजू सिल्वर कलर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0- 567/22 धारा 8/21 N.D.P.S. Act पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब यह स्मैक मैने अनित पुत्र कतार सिह निवासी ग्राम बुढेडा थाना सरसावा जिला सहारनपुर (उ0प्र0) ने दी थी जिसका मोबाईल नम्बर में नही जानता हूँ वह मुझे रास्ते में मिला था जिसे मैं छोटी-छोटी बीट बनाकर आस-पास के गांव में पीने वालो को मंहगे दामो मोटर इस साईकिल से बेचने जा रहा था कि मुझे पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्त द्वारा बताये अनुसार उक्त व्यक्ति अनित के विरूध्द एन0डी0पी0एस0 एक्ट के प्रावधानो के अनुसार वैधानिक कार्यवाही शीघ्र ही अमल में लायी।
नाम पता अभियुक्त-
1- वेदप्रकाश पुत्र गोवर्धन सिह निवासी ग्राम बुढेडा PS सरसावा जिला सहारनपुर (उ0प्र0) सम्बन्धित मु0अ0सं0- – 567/22 धारा 8/21 N.D.P.S. Act
बरामद माल का विवरणः-
1- 47.00 ग्राम अवैध स्मैक
2- एक डिजिटल तराजू
पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्री पंकज गैरोला (क्षेत्राधिकारी) मंगलौर, हरिद्वार
2- श्री अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 आशीष शर्मा चौकी प्रभारी कालीनदी थाना भगवानपुर
3- का0 800 गीतम सिंह थाना भगवानपुर
4- का0 364 ललित यादव थाना भगवानपुर
5- का0 985 देवेन्द्र सिंह थाना भगवानपुर
6- का0 955 सुधीर चौधरी थाना भगवानपुर
7- का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर
भगवानपुर थाना पुलिस ने अवैध स्मैक और डिजिटल तराजू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ….नशे के कारोबार की रोकथाम के अभियान में मिली कामयाबी…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…