हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आई एक महिला तस्कर के कब्जे से 110 ग्राम चरस बरामद की गई है। महिला घर से ही चरस की तस्करी कर रही थी। आपको बता दे आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि चरस बेचने वालों की धरपकड़ के तहत रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने अहबाब नगर में एक घर में छापा मारा। घर से ही चरस बेच रही महिला चवन्नी उर्फ शहाना के कब्जे से 110 ग्राम चरस बरामद की गई। सामने आया कि चवन्नी अपने घर से ही चरस बेचने का कार्य कर रही थी। सुबह से लेकर शाम तक उसके घर चरस लेने वाले पहुंचते रहते थे। बताया कि महिला को चरस की सप्लाई देने वाले लोगों के संबंध में भी जानकारी मिली है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आई एक महिला तस्कर के कब्जे से अवैध चरस की गई बरामद….घर से ही चरस की तस्करी कर रही थी गिरफ्तार महिला…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…