प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने का क्रम जारी है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले मिले हैं, जबकि 27 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।कोरोना संक्रमण फिर बढ़ता दिख रहा है। शनिवार को प्रदेश में 54 व्यक्ति संक्रमित पाए गए और इसके साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सर्वाधिक 30 व्यक्ति दून में संक्रमित पाए गए।वहीं, नैनीताल व उत्तरकाशी में सात-सात, हरिद्वार में छह, ऊधम सिंहनगर व चमोली में दो-दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इसके सापेक्ष 27 व्यक्ति ही कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो पाए। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 323 हो गई है और रिकवरी रेट हल्का सा घटकर 95.81 प्रतिशत पर आ गया है।इधर, राज्य में विभिन्न जिलों से 1754 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 93 हजार 713 मामले सामने आए हैं। इनमें से 89 हजार 784 (95.81 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 278 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।इसके अलावा हरिद्वार में छह, नैनीताल और उत्तरकाशी में सात सात, चमोली और उधम सिंह नगर में दो दो मामले मिले। वहीं, सात जिलों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल) में एक भी मामला कोरोना का आज नहीं मिला है।उत्तराखंड में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कुछ वक्त में न केवल नए मामले मिलने की दर बढ़ी है, बल्कि संक्रमण दर भी बढ़ी है। आज शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले मिले हैं। जबकि 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 3.21 प्रतिशत रही।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…