हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को रूड़की में राजकीय उप जिला चिकित्सालय रूड़की की संचालन मण्डल, चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी के सम्मुख मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 संजय कंसल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में चिकित्सा प्रबन्धन समिति, राजकीय उप जिला चिकित्सालय रूड़की में प्राप्त धनराशि एवं व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु प्रस्तावित बजट(चिकित्सा प्रबन्धन समिति, राजकीय उप जिला चिकित्सालय, रूड़की) प्रस्तुत किया गया, जिसे विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात पारित किया गया।
बैठक में नगर निगम के माध्यम से सौन्दर्यीकरण हेतु एक पार्क का निर्माण, चिकित्सालय के लिये फर्नीचर क्रय, पुराने पड़े निष्प्रयोज्य सामान से बायबैक के आधार पर नये सामान क्रय किये जाने, चिकित्सालय में 250 केवीए जनरेटर में ऑटोमैटिक पैनल ठीक कराये जाने, विधायक निधि से चिकित्सालय के पोस्टमार्टम हाउस के लिये कोल्ड रूम का निर्माण, चिकित्सालय ब्लड बैंक में डिजिटल व्यवस्था प्रारम्भ कराये जाने हेतु साफ्टवेयर का निर्माण, सीड मनी से प्राप्त धनराशि से विभिन्न कार्यों को कराया जाना आदि प्रस्तावों को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी को अधिकारियों ने बैठक में यह भी बताया कि चिकित्सालय की विद्युत वायरिंग/बिजली फिटिंग काफी पुरानी हो गयी है, जिसके स्थान पर नई विद्युत वायरिंग कराने की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत यान्त्रिक खण्ड के अधिकारियों से तुरन्त टेलीफोन पर वार्ता की तथा चिकित्सालय की विद्युत वायरिंग का आगणन 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि चिकित्सालय में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण स्थापित कर दिये गये हैं।
इस अवसर पर रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी रूड़की, समिति के सदस्यों सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में राजकीय उप जिला चिकित्सालय रूड़की की संचालन मण्डल, चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक हुई आयोजित….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,