धामी सरकार ने 100 दिनों में लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय: मदन कौशिक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भाजपा सप्त ऋषि मंडल की मंडल कार्यकारिणी के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपना संबोधन दे रहे थे उन्होंने कहा कि आज धामी सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं इन 100 दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं उसके लिए देश के सभी कार्यकर्ता उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है जिसने लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से संवाद बना रहता है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और लगातार देश की जनता का आशीर्वाद भी भारतीय जनता पार्टी को बढ़ते हुए आंकड़ों के साथ मिला है उन्होंने कहा लेकिन बढ़ते हुए जनादेश के कारण कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करें भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्य समिति के मुख्य वक्ता विकास तिवारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का वृत्त निवेदन लिया और कहा कि जिस प्रकार से बूथ सशक्तिकरण अभियान का कार्य जोरों पर चल रहा है सेवा सुशासन और जनकल्याण पर्व को हमने संपन्न किया है वहीं आगामी दिनों में हरेला पर्व का कार्यक्रम भी शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर होना है भाजपा एक अनुशासित पार्टी है जहां बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी कार्यकर्ता पार्टी के विचार को लेकर काम करते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी बिना मंडल अध्यक्ष को सूचित किए कार्यसमिति से अनुपस्थित है उनको नोटिस भेजे जाएंगे और उनसे जवाब तलब किया जाएगा कार्यसमिति की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने किया संचालन मंडल महामंत्री तरुण नैयर द्वारा किया गया
भारतीय जनता पार्टी की सप्त ऋषि मंडल की मंडल कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा….धामी सरकार ने 100 दिनों में लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय: मदन कौशिक…

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…