हरिद्वार में एचआरडीए का डंडा एक बार फिर चलना शुरू हो गया है। एचआरडीए की टीम ने कई क्षेत्रों में बिना नक्शा पास कराए हो रहे 11 निर्माण कार्यों को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सील किया है। इसमें नौ कॉलोनियां, एक दुकान और एक व्यवसायिक निर्माण बिना नक्शा पास कराए हो रहा था।अवैध निर्माण की शिकायत पर गुरुवार को सहायक अभियंता पंकज पाठक, प्राधिकरण अधिवक्ता गोपाल शर्मा, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार ने टीम के साथ विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर कार्रवाई की। सहायक अभियंता ने पंकज पाठक ने बताया कि राजागार्डन, जमालपुर रोड जगजीतपुर में पुनीत की दुकान और जियापोता जमालपुर रोड में नईम अंसारी के व्यवसायिक निर्माण को सील किया है। इसके अलावा दयाल एन्कलेव, जियापोता मार्ग, जमालपुर कलां में राजेश कुमार अनेजा, जमालपुर-जगजीतपुर रोड पर जोगेन्द्र कुमार, सोनू चौहान, जियापोता जमालपुर विष्णु विहार में सपना, ग्राम-गाडोवाली, विष्णु विहार के पास संजय भाटिया और प्रतीक अग्रवाल, कृष्णा विहार के निकट, जमालपुर जियापोता रोड में राहुल पाठक, समृद्धि एनक्लेव जमालपुर जियापोता रोड और जियापोता में बल सिंह सैनी और विनोद कुमार की ओर से बनाई जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को सील किया है।तोड़ दी सील,सहायक अभियंता पंकज पाठक ने बताया कि समृद्धि एनक्लेव जमालपुर और विष्णु विहार जमालपुर रोड जियापोता में अवैध रूप से विकसित कालोनी को दुबारा सील किया गया। आरोप है कि पहले लगाई गई सील को तोड़ दिया गया था। अभियंता पाठक ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एचआरडीए का डंडा एक बार फिर चलना हुआ शुरू…बिना नक्शा पास कराए हो रहे 11 निर्माण कार्यों पर कार्यवाही करते हुए किया सील….
एचआरडीए का डंडा एक बार फिर चलना हुआ शुरू…बिना नक्शा पास कराए हो रहे 11 निर्माण कार्यों पर कार्यवाही करते हुए किया सील….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…