हरिद्वार:—भगवानपुर। उत्तराखंड राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर भगवानपुर ब्लॉक परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर भगवानपुर ब्लॉक सभागार आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि सुबोध राकेश ने प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को चेक वितरित किए इस अवसर पर सुबोध राकेश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों को सिर छुपाने की छत नहीं थी उन गरीबों को आज आवास उपलब्ध कराए गए हैं वही सुबोध राकेश ने भगवानपुर खंड विकास अधिकारी और समस्त कर्मचारियों को को निर्देशित किया की प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ देने के लिए पारदर्शिता से काम करें। राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 100 दिनों के कार्यकाल में राज्य को कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं इस मौके पर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी जयेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।
पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेक….सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर ब्लाक परिसर भगवानपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…