हरिद्वार :-विगत 25 जून को रुड़की कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर दिया गया है। इस मामले में गढ़वाल मंडल के डीआइजी ने पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।सिविल लाइन कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 25 जून को एक महिला ने कोतवाली में सूचना दी थी कि कार सवार व्यक्तियों ने उसके और उसकी पांच साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में कई थानाध्यक्षों की टीम बनाकर आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे थे। मोबाइल फोन सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस को कुछ सफलता मिली। सबसे पहले पुलिस ने उस कार को चिहि्नत किया। जिसमें कांड को अंजाम दिया गया था। सबसे पहले पुलिस ने महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा थाना पिरान कलियर को गिरफ्तार किया।इसके बाद पुलिस ने राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी ग्राम बेल्डा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर, तेज निवासी साहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद और सुबोध निवासी बेल्डा थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस गाड़ी अल्टो का इस्तेमाल किया गया था, वह राजीव के नाम पर पंजीकृत है। गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।सभी को कोर्ट मैं पेश कर जेल भेजा जाएगा।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…चलती कार में मां बेटी से रुड़की क्षेत्र में किया था गैंगरेप….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…