हरिद्वार के भगवानपुर थाना पुलिस ने गैंगवार की घटना में शामिल तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त खून से सना सरिया बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपितों ने हत्या की घटना के दौरान तमंचे से दो राउंड फायरिग की थी।आपको बता दे भगवानपुर थाने में पत्रकारों से बातचीत में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 24 जून को भगवानपुर थाना क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव में श्मशान घाट के पास गैंगस्टर दीपक सैनी, कुणाल और विक्की ठाकुर पर रोहित राणा और उसके साथियों ने हमला कर दिया था। जिसमें कुलाल उर्फ बाबू की मौत हो गई थी। गोली लगने और सिर में धारदार हथियार लगने से मौत की बात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित रोहित राणा और लोकेशन बताने वाले आरोपित शुभम सैनी निवासी नंद विहार कालोनी, रुड़की को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वर्चस्व को लेकर दीपक सैनी और रोहित राणा के बीच विवाद चल रहा है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात रोहित राणा के दाहिने हाथ समझे जाने वाले आरोपित बंटी उर्फ बल सिंह निवासी बिलासपुर खेड़ा, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उप्र को तेज्जूपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस मिला है। वहीं, पुलिस ने रुहालकी गांव से रोहित राणा के दो और साथी शशांक उर्फ झोझा व योगेश डीलर निवासी चौल्ली शहाबुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शशांक के पास तमंचा व कारतूस और योगेश डीलर के पास हमले में प्रयुक्त खून से सना सरिया बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया गैंगवार के दौरान की गई दो राउंड फायरिग इन्हीं तमंचों से की गई थी। इस मामले में अन्य आरोपितों की धरकपड़ के भी प्रयास चल रहे है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गैंगवार के मामले मे एसएसपी योगेंद्र रावत ने आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। एसपी देहात ने बताया कि जिन अज्ञात आरोपितों के नाम मुकदमे में शामिल किए गए हैं। इन्हें भी चिन्हित कर जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
गैंगवार की घटना में शामिल तीन और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर….कब्जे से दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त खून से सना सरिया भी किया बरामद….

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,