प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले मिले हैं। जबकि पांच संक्रमित स्वस्थ हुए। सिनर्जी अस्पताल में कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है।वहीं, कोरोना संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत रही. प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 263 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 166, हरिद्वार में 30 व नैनीताल में 24 सक्रिय मामले हैं। बागेश्वर व रुद्रप्रयाग दो ऐसे जिले हैं जहां पर कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1289 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1257 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। देहरादून में सबसे अधिक 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा नैनीताल में पांच, हरिद्वार, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। आठ जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व ऊधमसिंहनगर में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1718 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए।बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 93471 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 89611 (95.87 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 278 संक्रमितों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…