प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने का क्रम जारी है। प्रदेश में आज मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले मिले हैं, जबकि 16 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।उत्तराखंड में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पिछले कुछ वक्त में न केवल नए मामले मिलने की दर बल्कि संक्रमण दर भी बढ़ी है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 56 नए मामले मिले हैं। जबकि 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, कोरोना संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत रही। उत्तराखंड में कोरोना के 299 सक्रिय मामले,प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 299 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 200, हरिद्वार में 36 व नैनीताल में 22 सक्रिय मामले हैं। रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1370 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1314 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा हरिद्वार में छह, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी में तीन-तीन, नैनीताल व अल्मोड़ा में दो-दो और बागेश्वर व टिहरी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। पांच जिलों चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है।इधर, विभिन्न जिलों से 1905 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के 93527 मामले आए हैं। इनमें से 89625 (95.83 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 278 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…