प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 40 नए मामले मिले हैं। जबकि 40 ही मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।वहीं, कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 3.83 प्रतिशत हो गई है।प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 183 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 123, हरिद्वार में 16 व नैनीताल में 14 सक्रिय मामले हैं। चंपावत व रुद्रप्रयाग दो ऐसे जिले हैं जहां पर कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1045 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1005 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। देहरादून में सबसे अधिक 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसके अलावा हरिद्वार में छह, नैनीताल, पौड़ी व टिहरी में दो-दो, ऊधमसिंहनगर, चमोली व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1788 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए।बता दें, इस साल प्रदेश में कोरोना के कुल 93355 मामले आए हैं। इनमें से 89582 (95.96 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 277 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…