हरिद्वार:-जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर अनांतिम परिसीमन जारी कर दिया है। नए परिसीमन में 44 जिला पंचायत सीट होगी। 2021 में हुए परिसीमन में 45 सीट थी, जबकि 2015 के चुनाव में 47 जिला पंचायत सीट थी।जिला पंचायत संबंधित आपत्तियां 24 और 25 जून को जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय में की जानी है। शुक्रवार को ब्लॉक के अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में कई आपत्तियां आई। आपत्तियों पर सुनवाई शासन स्तर से गठित समिति 27 और 28 जून को 11 बजे विकास भवन में करेगी। 27 जून को सबसे पहले बहादराबाद ब्लॉक की 11 बजे से 1 बजे तक होगी। इसी दिन खानपुर की 1:30 बजे से 3 बजे तक, नारसन की 3 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। अगले दिन 11 बजे से 1 बजे भगवानपुर, रुड़की की 1:30 बजे से 3 बजे तक और सबसे अंत में लक्सर की 3 बजे से पांच बजे तक होगी। बताया जा रहा है कि अपने क्षेत्र को किसी दूसरे वार्ड में शामिल कराने के लिए अधिक आपत्तियां आई है। डीपीआरओ अतुल सिंह ने बताया कि आपत्तियों पर 27 जून से सुनवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर अनांतिम परिसीमन जारी कर दिया जारी…नए परिसीमन में होगी 44 जिला पंचायत सीट…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…