लक्सर क्षेत्र में गुलदार का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। हालांकि गुलदार की मौत किस वजह से हई है, वन विभाग इसकी जांच में जुटा है।
हरिद्वार के लक्सर में शुक्रवार सुबह लक्सर थानाक्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा में एक गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को घटना के संबंध में सूचित किया जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं गुलदार का शव मिलने से ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के ग्राम मुंडाखेड़ा के जंगल में एक किसान के खेत में गुलदार का शव दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। गुलदार का शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वन विभाग के अधिकारियों को कहना है कि उसकी मौत किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बता दें कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हैं। जंगलों से निकलकर गुलदार आबादी क्षेत्रों का रुख कर रहे है। ऐसे में जहां किसानों की फसल कटाई का वक्त है और वे अपने खेतों में जाने को लेकर दहशत में हैं। वहीं छोटे बच्चों की सुरक्षा का भी इनसे खतरा है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…