प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
प्रदेश में फिर कोरोना की रफ्तार बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले हैं, इसमें देहरादून के सर्वाधिक 29 मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को सामने आए 50 नए मामलों में देहरादून के 29 मामलों के अलावा चमोली, हरिद्वार व नैनीताल के तीन-तीन मामले, पौड़ी व उत्तरकाशी के दो-दो मामले और टिहरी व ऊधमसिंह नगर के चार-चार मामले शामिल हैं।20 कोविड संक्रमित मरीज बुधवार को स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कुल 194 कोविड के एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 140 मामले देहरादून के हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 13 मामलों के साथ हरिद्वार और तीसरे नंबर पर 11 मामलों के साथ नैनीताल के नाम शामिल हैं।चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। दूसरी ओर, बुधवार को प्रदेश में 7288 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा लोगों से वैक्सीनेशन कराने के साथ ही कोरोना बचाव की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…