हुड़दंग करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार चौकी शान्तरशाह को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक वाहन पर लाठी-डंडों से हमला किया है ।
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में कल रात एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए कुछ दोस्तों पर क्षेत्र में ही रहने वाले युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद हमला कर दिया, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। युवकों ने पास में स्थित चौकी पर पहुंच कर अपनी जान बचाई।मामले में पुलिस ने क्षेत्र में ही रहने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे कुछ दोस्त हरिद्वार से लौटते हुए क्रिस्टल वर्ल्ड के पास स्थित फूड कोर्ट में खाना खाने पहुंचे।अभी वह हाईवे से फूड कोर्ट की ओर मुड़ ही रहे थे कि गलत दिशा में आ रहे एक ट्रैक्टर चालक से उनकी टक्कर होते-होते बच गई. इसी बात को लेकर दोनों में थोड़ी कहासुनी हुई, जिसके बाद ट्रैक्टर चालक वहां से निकल गया और युवक भी खाना खाने फूड कोर्ट में चले गए।बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक खाना खाकर बाहर निकले तो ट्रैक्टर चालक अपने दोस्तों के साथ लाठी-डंडों के साथ मौके पर ही मौजूद था. युवकों की कार पर उन सभी ने हमला कर दिया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए. युवकों ने पास में स्थित चौकी में पहुंच अपनी जान बचाई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रैक्टर चालक का पता लगाया, जिसके बाद 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें हारून, सुभान, रऊफ आसिफ और दानिश हैं, जो सभी बढेडी राजपूताना बहादराबाद के रहने वाले हैं. सभी का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता- अभियुक्त-
1-हारुन पुत्र फरहद उम्र 20 वर्ष निवासीगण बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
2-सुभान पुत्र साजिद उम्र 20 वर्ष निवासीगण बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- राउफ पुत्र फरमान उम्र 18 वर्ष निवासीगण बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
4-आशिफ पुत्र मुन्तजिर उम्र 20 वर्ष निवासीगण बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
5- दानिश पुत्र फारूख उम्र 18 वर्ष निवासीगण बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा थाना बहादराबाद
2-उ0नि0 गजेन्द्र सिह रावत
3-उ०नि0 हेमदत्त भारद्वाज
4-का0 596 अकित कुमार
5-का0 442 सुशील चौहान
6-का0 बलबीर
7-का0सुनील चौहान शामिल रहें।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…