हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चाकू मारकर दो युवकों को घायल कर देने के मुख्य आरोपी छात्र को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी नाबालिग है और 12वीं का छात्र है। उधर, जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती घायल युवकों की हालत स्थिर बनी हुई है।
तीन दिन पूर्व कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर और जमालपुर कलां के रहने वाले दो युवा गुटों के बीच भेल के सेक्टर एक क्षेत्र में विवाद हुआ था। उस वक्त दोनों गुट वहां से चले गए थे लेकिन भेल स्टेडियम के पास हुए फिर से हुए विवाद में दोनों गुट भिड़ गए थे। एक गुट में शामिल रहे नाबालिग छात्र ने दूसरे गुट के आयुष और करन के पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया था। घायल युवकों को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया था कि दोनों गुटों में एक लड़की को लेकर झगड़ा हुआ था। घायल आयुष के पिता प्रवीण कुमार एडवोकेट ने इस संबंध में मुख्य आरोपी नाबालिग, वीशू, सहज और मोनू के खिलाफ कातिलाना हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। रानीपुर कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी नाबालिग छात्र को पकड़ लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रानीपुर क्षेत्र में चाकू मारकर युवकों को घायल करने वाले….मुख्य आरोपी नाबालिग छात्र को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…