विश्व प्रसिद्ध धर्म नगरी हुई योग मय हर की पौड़ी पर भव्य नजारा अग्नीपथ योजना युवाओं का भविष्य नीतीश कुमार के सवाल पर कन्नी काटते नजर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है भारत में भी 75 ऐतिहासिक धरोहर पर भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया धर्मनगरी हरिद्वार स्थित विश्वप्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर भव्य कार्यक्रम आयोजन हुआ इसमें हजारों की तादात में लोगो ने एक साथ योग किया कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह सहित पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गंगा सभा के पदाधिकारी सहित अन्य कई संस्थाओं से जुड़े लोगों ने योग किया
पहली बार हरकी पैड़ी पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत में 75 प्रसिद्ध स्थानों पर योग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है हरिद्वार पूरे विश्व में विख्यात है और एक सांस्कृतिक धरोहर है इनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था क्योंकि योग भारत की प्राचीन विद्या है और इसको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 177 देशों ने मनाने का निर्णय किया था इसमें मुस्लिम देश भी शामिल थे पर हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और हमारे देश में कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया आज भारत के लाखों युवा योग के माध्यम से विश्व में योग की पटाखा फैला रहे हैं
वही अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे विपक्ष और युवाओं को गिरिराज सिंह ने नसीहत देते हुए कहा कि अग्नीपथ योजना देश के युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी इस योजना के माध्यम से देश के युवा दसवीं की परीक्षा पास करते ही अग्निवीर बन जायेगे इस योजना के माध्यम से देश की सेना में भर्ती के लिए एक युवा की जरूरत है मगर 4 युवाओं को भर्ती किया जा रहा है और बाद में 3 युवाओं को पैरामिलिट्री राज्य पुलिस मैं भर्ती के लिए रिजर्व किया गया है आर्मी के अधिकारी भी इस योजना का समर्थन कर रहे हैं मगर विपक्ष जिनको मोदी सरकार के विरुद्ध कुछ नहीं मिलता वह इसका विरोध कर रहे हैं और देश के युवाओं को भड़का रहे हैं हम देश के युवाओं से आग्रह करते हैं कि ऐसे नेताओं के भड़काने में मत आओ प्रधानमंत्री पर भरोसा रखो वही जब इनसे पूछा गया कि बिहार में गठबंधन सरकार है और नीतीश कुमार इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं तो सवाल के जवाब में कन्नी काटते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को मैं कुछ नहीं कहूंगा जो लोग इस मामले को गंभीरता से देखेंगे और जानेंगे की यह योजना लोगों को दिशा देने का कार्य करेगा

More Stories
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…