अपने भाई पर साजिश के चलते झूठा मुकदमा दर्ज होने के बाद बहन शबाना ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार।
खबर रोशनाबाद पुलिस कार्यालय से है जहां अपने भाई पर साजिश के तहत दर्ज करवाए गए झूठे मुकदमे मे न्याय के लिए बहन ने एसएसपी कार्यालय रोशनाबाद में डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत एसएसपी हरिद्वार से न्याय की गुहार लगाई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पिरान कलियर में कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में एक विवाहिता के द्वारा अपने पति पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया जिस के संबंध में मुकदमे में आरोपी की बहन द्वारा रोशनाबाद एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत से भाई पर लगाए गए मुकदमे को झूठा बता कर न्याय की गुहार लगाई है शिकायतकर्ता का कहना है कि भाई की पत्नी द्वारा सोची समझी साजिश के तहत उसके भाई के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है मुकदमा वापस लेने की ऐवज में 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है शिकायतकर्ता ने बताया कि फोन पर जब बात की गई तब 6 लाख रुपए व एक लाख रुपए वकीलों के खर्च की डिमांड की गई है शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने भाई पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करा कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…