प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,
प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं। देहरादून जिले में फिर से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1553 सैंपलों की जांच की गई।इसमें 1523 सैंपल निगेटिव मिले हैं। पांच जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। देहरादून में 18, उत्तरकाशी में पांच, हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में 17 मरीज ठीक हुई है।इन्हें मिलाकर अब तक 89444 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 10 जिलों में 146 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। चंपावत, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत और रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…