प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आकड़ें,
कोरोना का संक्रमण समाप्ति की तरफ बढ़ने के संकेत देने के बाद बीच-बीच मे चौंका भी रहा है। पिछले कुछ दिनों तक संक्रमण की जो दर एक प्रतिशत से नीचे थी, वह अचानक बढ़कर शनिवार को दो प्रतिशत के करीब आ गई।बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 30 नए मामले पाए गए और इसमें 18 व्यक्ति दून में संक्रमित पाए गए हैं।राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को 1523 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इसमें चौंकाने की बात यह है कि कोरोना के नए मामले (18 संक्रमित) एक तरफ देहरादून में बढ़े हैं तो उत्तरकाशी जैसे दूरस्थ जिले में भी पांच व्यक्ति संक्रमित पाए गए।वहीं, हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो और उधमसिंह नगर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत दर्ज की गई। नए मामलों के मुकाबले 17 ही व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो पाए। प्रदेश में अभी एक्टिव केस की संख्या 146 है और राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट 96 प्रतिशत के ऊपर बरकरार है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिलें नए मरीज देखें आकड़ें,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…