जनपद में परिसीमन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे ने समिति का गठन कर दिया है।
हरिद्वार:-आपको बता दे हरिद्वार में समस्त क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के दोबारा परिसीमन करने को लेकर शासनादेश जारी हो गया है। जनपद में परिसीमन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे ने समिति का गठन कर दिया है।
शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं जिला पंचायतराज अधिकारी को समिति का सचिव और सदस्य बनाया गया।
क्षेत्र पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र में किसी भी कार्य दिवस में जनता अपनी आपत्तियां विकास खंड कार्यालय, जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय और जिला अधिकारी कार्यालय में दर्ज करा सकती हैं। वहीं जिला पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में आपत्तियां किसी भी कार्य दिवस को जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज की जा सकेगी। शासन के निर्धारित समय के अंतर्गत ही प्रश्नगत आपत्तियां कार्यालयों में प्रस्तुत की जा सकेंगी।
जनपद में परिसीमन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे ने समिति का गठन कर दिया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…