लक्सर।लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर लक्सर थाना क्षेत्र में पीपली गांव के पास शनिवार तड़के ट्रक और डीसीएम में भिड़ंत हो गईं। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तराखंड के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी नूरा (35) डीसीएम चलाता था। शनिवार को वह डीसीएम लेकर लक्सर जा रहा था। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर शनिवार तड़के पीपली गांव के पास लक्सर की ओर से आ रहे ट्रक से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। घटना में डीसीएम चालक नूरा निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर लक्सर कोतवाल यशपाल बिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पास में मिले अभिलेखों और मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…