प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना फिर चिंता का सबब बन रहा है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या पिछले एक पखवाड़े में बढ़ी है।अगर पिछले 15-15 दिन का आकलन करें तो 19 मई से 2 जून के बीच प्रदेश में 165 नए मामले आए थे। पर 3 जून से 17 जून के बीच यह संख्या बढ़कर 300 पहुंच गई। यानी पहले जहां हर दिन औसतन 11 मामले आ रहे थे, अब हर दिन 20 लोग संक्रमित मिल रहे हैं।तकरीबन डेढ़ माह बाद मौत का सिलसिला भी दोबारा शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मोहकमपुर निवासी 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई है।पिछले तीन दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से एहतियात बरतने की अपील की है।प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 30 नए मामले मिले हैं, जबकि 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1342 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1312 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।देहरादून में सबसे अधिक 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में पांच,हरिद्वार में चार, ऊधमसिंहनगर में तीन, बागेश्वर में दो व टिहरी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।सात जनपदों चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व अल्मोड़ा में कोरोना का कोई मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1730 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,