हरिद्वार:-केंद्र सरकार की सेना में भर्ती होने की अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रहे बवाल के मद्देनजर हरिद्वार में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया विभाग की टीमें सोशल मीडिया पर निगाह रखे हुए है। थाना कोतवाली पुलिस को भी पूरी तरह से चौकसी बरतने की सख्त हिदायत दी गई है। डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत भी अधीनस्थों से अपडेट ले रहे हैं। साथ ही अग्निपथ योजना को लेकर कई जगहों पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी सिटी व एसपी देहात ने मेला कंट्रोल भवन (CCR) हरिद्वार में जनपद के कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की।
आपको बता दे केंद्र की मोदी सरकार की अग्निपथ योजना का देश भर में विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड में भी विरोध की सुर बुलंद हो रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में युवाओं ने जहां सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया, वहीं शुक्रवार को हल्द्वानी नैनीताल में हुए बवाल के बाद पुलिस को युवाओं पर लाठचार्ज तक करना पड़ा। प्रदेश में हो रहे विरोध को देखते हुए जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर स्थानीय अभिसूचना तंत्र पूरी तरह से एक्शन में आ गया है। हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक अग्निपथ योजना को लेकर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। युवा वर्ग के रूख पर विशेष फोकस बना हुआ है और कोई युवा संगठन विरोध को ऐलान तो नहीं कर रहा है, इस पर भी पैनी निगाह रखे हुए है। हालांकि अभी तक हरिद्वार शहर में विरोध की बात सामने नहीं आई है लेकिन देहात में विरोध की गूंज सुनाई दे सकती है इसलिए देहात क्षेत्र पर विशेष नजर बनी हुई है। डीआईजी ने खुफिया विभाग से लेकर थाने कोतवाली की पुलिस को भी क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रियता बनाए रखने की हिदायत दी है। डीआईजी ने बताया कि पूरी तरह से अलर्ट रहने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। राजपत्रित अफसरों को भी क्षेत्र में सक्रिय बने रहने के लिए कहा गया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…