हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर दोनों के पास से चोरी के फोन बरामद किए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दे बीती 17 जून की रात सोनी पुत्र भरत ठाकुर निवासी ग्राम गाय घाट ब्रह्मापुर बक्सर बिहार हाल निवासी रोशनाबाद के कमरे से मोबाइल चोरी हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मोबाइल फोन चोरी के आरोपी केविन केयर कंपनी के पास देखे गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए, फोन बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार सुखविन्दर उर्फ भोला पुत्र सुखपाल निवासी कुंआहेडी थाना मंगलौर एवं मोनू कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी कांठ जिला मुरादाबाद हाल रोशनाबाद को गिरफ्तार किया गया है।दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…