हरिद्वार:-भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मौहम्मद को लेकर दिए गए बयान से मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया था।बयान को लेकर लगातार हो रहे विरोध के चलते, पुलिस महकमा जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का नोटिस जारी किया था। इससे लोगों ने जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन नहीं किया।
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के मोहम्मद पैगंबर को लेकर दिए गए बयान से मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया था। मुस्लिम सेवा संगठन की अगुवाई में मुस्लिम समाज के लोगों ने जटवाड़ा पुल पर एकत्र होकर भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी की तरफ से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सड़क जाम करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था,
शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर ज्वालापुर और आस पास के इलाकों में मस्जिदों के आसपास पुलिस महकमा पूरी तरह से चौकस नजर आया, इधर पुलिस की चेतावनी के बाद कोई भी विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि आज जुमे की नमाज के बाद आज कोई भी प्रदर्शन मस्जिदों के बाहर या जगह पर नही हुआ।जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न हो गई है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…